कपिल देव ने रणवीर सिंह की फिल्म '83' के लिए कितने पैसे लिए? जानकर आंखें फटी रह जाएंगी

 


रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' इस साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) की भूमिका निभा रहे हैं.



रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83’ सिनेमाघर में 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का रोल निभा रहे हैं. भारत ने पहली बार 1983 में वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 1983) कपिल देव की कप्तानी में लार्ड्स के मैदान वेस्टइंडीज को हराकर जीता था. कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है.






इस फिल्म में सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का रोल ताहिर राज भसीन, यशपाल शर्मा का रोल जतिन सरना, मोहिंदर अमरनाथ का रोल साकिब सलीम, रवि शास्त्री का रोल धैर्य करवा, के श्रीकांत का रोल जीवा, मदन लाल का किरदार हार्डी संधू, बलविंदर सिंह का रोल एमी विर्क, सैयद किरमानी का रोल साहिल खट्टर, संदीप पाटिल का रोल चिराग पाटिल, दिलीप वेंगसरकर का रोल आदिनाथ कोठारे, कीर्ति आजाद का रोल दिनकर शर्मा, रोजर बिन्नी का रोल निशांत दहया निभा रहे हैं. इसके अलावा दिग्गज कलाकार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) टीम के मैनेजर पीआर मान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं.
फिल्म ’83’  की रिलीज से पहले यह पता चला है कि इसके निर्माताओं ने भारतीय खिलाड़ियों को 15 करोड़ दिए हैं. Bollywood Hungama.com की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल देव को अपनी कहानी कहने के लिए 5 करोड़ रुपये मिले. एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “फिल्म बनाने से पहले विषय के अधिकार और खिलाड़ियों की व्यक्तिगत कहानियों को हासिल करना महत्वपूर्ण है, खासकर जब यह वास्तविक जीवन की घटनाओं के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम को लगभग 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया. इसमें सबसे ज्यादा राशि  कपिल देव 
 को मिली.” 

यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है. एक हफ्ते पहले ही दुबई के बुर्ज खलीफा में ’83’ का ट्रेलर दिखाया गया. इस मौके पर रणवीर, दीप‍िका पादुकोण और कबीर खान भी वहां मौजूद थे. इस फिल्म का प्रीमियर रेड सी फिल्म फेस्टिवल में किया गया. प्रीमियर के मौके पर रणवीर के अलावा Deepika,  डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी भी मौजूद थीं.

Comments

Popular posts from this blog

सनी लियोन शीयर ब्लैक साड़ी, बैकलेस ब्लाउज़ में स्मोकिंग हॉट फेस्टिव लुक में छाईं

रकुल प्रीत सिंह ने समुद्र किनारे दिखाया बेहद बोल्ड अंदाज, ऐसे करती दिखीं एन्जॉय

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने आखिरकार अक्किनेनी नागा चैतन्य से अपने तलाक और अपने मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बारे में खुलकर बात की. कुछ वक्त पहले, टॉलीवुड की मशहूर जोड़ी नागा चैतन्य और सामंथा ने अपने तलाक का ऐलान किया था