पिता संग नजर आ रही इस छोटी बच्ची को पहचानते हैं आप? Taarak Mehta में निभाती हैं खास रोल
पिता संग नजर आ रही इस छोटी बच्ची को पहचानते हैं आप? Taarak Mehta में निभाती हैं खास रोल. पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले एक दशक से दर्शकों को मनोरंजन कर रहा है. इस शो को हर आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं. इतना ही नहीं तारक मेहता के सभी कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. अगर आप इस कॉमेडी शो के फैन हैं तो आप इस फोटो को देखकर जरूर बता देंगे कि पिता के साथ नजर आ रही ये छोटी सी मासूम बच्ची कौन है? फोटो में पिता के साथ दिख रही ये छोटी बच्ची कोई और नहीं बल्कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) हैं. वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी की भूमिका निभाती हैं. वह कई सालों से इस शो से जुड़ी हुई हैं और उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है. मुनमुन (Munmun Dutta) ने फादर्स डे के मौके पर इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है. फोटो में मुनमुन पिता के साथ नजर आ रही हैं. मालूम हो कि साल 2018 में मुनमुन के पिता का निध...