पिता संग नजर आ रही इस छोटी बच्ची को पहचानते हैं आप? Taarak Mehta में निभाती हैं खास रोल
पिता संग नजर आ रही इस छोटी बच्ची को पहचानते हैं आप? Taarak Mehta में निभाती हैं खास रोल.
फोटो में पिता के साथ दिख रही ये छोटी बच्ची कोई और नहीं बल्कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) हैं. वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी की भूमिका निभाती हैं. वह कई सालों से इस शो से जुड़ी हुई हैं और उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है. मुनमुन (Munmun Dutta) ने फादर्स डे के मौके पर इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है. फोटो में मुनमुन पिता के साथ नजर आ रही हैं. मालूम हो कि साल 2018 में मुनमुन के पिता का निधन हो गया था, जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा था.
सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मीडिया और उनके शून्य विश्वसनीयता वाले 'पत्रकार', आपको ये अधिकार किसने दिया है कि आप किसी की निजी जिंदगी के बारे में काल्पनिक बात पोस्ट करें, वो भी बिना उनकी सहमति के. क्या आप अपने लापरवाह व्यवहार से उनके जीवन को होने वाले नुकसान के लिए उत्तरदायी हैं? आप एक अंतिम संस्कार में एक शोक संतप्त महिला के चेहरे पर अपना कैमरा दिखाने से नहीं रुकते हैं, जिसने अपना प्यार खो दिया या अपना बेटा खो दिया. आप किसी की गरिमा की कीमत पर सनसनीखेज लेख/शीर्षक बनाने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, लेकिन क्या आप उनके जीवन में कहर बरपाने की जिम्मेदारी लेने जा रहे हैं? अगर नहीं तो आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए.'
'खुद को भारत की बेटी कहने पर आ रही शर्म'
उन्होंने आगे लिखा, 'लोगों का 13 साल से मनोरंजन कर रही हूं और आप में से किसी को भी मेरी गरिमा को तोड़ने में 13 मिनट नहीं लगे. तो अगली बार जब कोई चिकित्सकीय रूप से उदास हो या अपनी जान लेने के लिए प्रेरित हो, तो रुकें और सोचें कि क्या यह आपके शब्द थे जिसने उस व्यक्ति को उस हाल तक पहुँचाया या नहीं. आज खुद को भारत की बेटी कहने पर शर्म आती है.'
Comments
Post a Comment