मास्क मुंह की जगह कहीं और..., उर्फी जावेद के कपड़ों को देख फिर भड़के लोग, तस्वीरें वायरल
उर्फी बिग बॉस ओटीटी शो के बाद अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। अपने इन बोल्ड ड्रेसेस की वजह से उर्फी को लगातार ट्रोल भी किया जा रहा हैं। लेकिन इन सभी बातों को दरकिनार कर उर्फी अपनी तस्वीरों शेयर करती नजर आ रही हैं।
टीवी एक्ट्रसे उर्फी जावेद करण जौहर होस्टेड शो 'बिग बॉस ओटीटी' में हिस्सा लेने के बाद काफी सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं अब उर्फी शो के बाद अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। अपने इन बोल्ड ड्रेसेस की वजह से उर्फी को लगातार ट्रोल भी किया जा रहा हैं। लेकिन इन सभी बातों को दरकिनार कर उर्फी अपनी तस्वीरों और वीडियो अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी बीच अब उर्फी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। जो फिर से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनीं हुई हैं। यहां देखें तस्वीरें...
उर्फी जावेद ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उर्फी बेहद हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद ने गुलाबी रंग के साटन को काटकर बनाई हुई ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी स्कर्ट फ्रंट से काफी ओपन है। वहीं उनका टॉप बैकलेस होने के साथ की काफी बोल्ड नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने अपने बालों का बन रख है। वहीं उनका मेकअप काफी लाइट दिख रहा है। इन तस्वीरों में उर्फी की टॉप के नीचे बना हुआ टैटू हर किस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
उर्फी की इन तस्वीरों को देखकर एक बार फिर से फैंस हैरान हैं। वह उर्फी की टॉप को मास्क समझ रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ठंड लग जाएगी आंटी।' तो वहीं एक लिखता है, 'ये मास्क मुंह की जगह कहीं और पहन लिया आपने।' इन फोटोज को अबतक काफी लोग देख चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट करते हुए लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Comments
Post a Comment